UP News : अब लखनऊ में खौफनाक हिट एंड रन! युवती को कार की बोनट पर क्यों घसीटा?

  • 11:53
  • प्रकाशित: सितम्बर 16, 2026

लखनऊ के गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में एक युवती पर कार चढ़ाने और उसे बोनट पर घसीटने का मामला सामने आया है. गोमती नगर विस्तार थाना प्रभारी के अनुसार, अनामिका नाम की युवती ने शाहनवाज नामक युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस को तहरीर भी सौंपी है. पुलिस जांच में अब तक यह सामने आया है कि शाहनवाज और अनामिका एक-दूसरे को लंबे समय से जानते थे. अनामिका का आरोप है कि उसने शाहनवाज को एक दूसरी युवती के साथ कार में घूमते हुए देखा, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया.

संबंधित वीडियो