नाती के मुंडन की चल रही थी तैयारी, तभी हार्टअटैक से लाइव स्टेज में हो गई मौत

  • 2:53
  • प्रकाशित: मार्च 30, 2026

यूपी के फतेहपुर जिले के जहानाबाद थाना क्षेत्र के लालूगंज निवासी संतोष कुमार गुप्ता उम्र 56 वर्ष एवं गीता गुप्ता के पुत्र पवन कुमार गुप्ता के बेटे माधव गुप्ता का छठी व मुंडन संस्कार एवं सुंदरकांड पाठ के पश्चात गेस्ट हाउस में प्रीत भोज का कार्यक्रम चल रहा था. जिसमें संतोष कुमार गुप्ता सभी आए हुए मेहमानों का स्वागत सत्कार कर रहे थे. तभी पत्नी के साथ संतोष गुप्ता अपने नाती माधव को अपना शुभाशीष प्रदान करने के लिए मंच में पहुंचे थे. तभी अचानक गिर पड़े इस दौरान अफरा तफरी मच गई तुरंत उनको अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया, लेकिन कानपुर में ही उनकी मृत्यु हो गई. मृत्यु की खबर लगते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल.

संबंधित वीडियो