लखीमपुर में रविवार को हुई हिंसा के बाद आज वहां सुलह हो गई है. जो किसान मारे गए हैं, उनके परिजनों को 45-45 लाख रुपए और घायलों को 10-10 लाख रुपे मुआवजा दिए जाने का फैसला हुआ है. इस पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर जज करेंगे. पुलिस ने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी है.