KP-3 के मूवमेंट के चलते भरतपुर में दहशत थी. बांध बारेठा अभयारण्य में डेरा जमाए चीते को कूनो वापस भेज दिया है. करीब 15 दिन पहले मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से 200 किमी का सफर तय कर यहां पहुंचा था. इसके बाद से ही उसकी मॉनिटरिंग की जा रही थी. KP-3 को ट्रैक करते हुए ट्रेंकुलाइज करके कूनो नेशनल पार्क के निर्धारित क्षेत्र में छोड़ा गया है.