आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार नया सरकारी आवास मिल गया है। उन्हें दिल्ली के प्रतिष्ठित लोधी एस्टेट इलाके में 95 नंबर बंगला आवंटित किया गया है। यह बंगला उन्हें 'राष्ट्रीय पार्टी' के अध्यक्ष के तौर पर दिया गया है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वह सांसद संजय सिंह के आवास में रह रहे थे। दिल्ली हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद यह आवंटन हुआ है। अब यहीं से AAP की राष्ट्रीय स्तर की गतिविधियां संचालित होंगी। जानिए, क्या है इस नए पते की पूरी कहानी।