NDTV Exclusive: PM मोदी ने मनरेगा पर जताई चिंता, कमलेश पासवान ने सुनाया किस्सा

  • 7:52
  • प्रकाशित: सितम्बर 17, 2026

केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने NDTV से खास बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशासनिक सोच और सुधारों को लेकर एक दिलचस्प अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि अपने 49वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान पीएम ने मनरेगा में हो रही कथित गड़बड़ियों और लीकेज पर चिंता जताई थी. कमलेश पासवान के अनुसार, उस समय वह ग्रामीण विकास राज्य मंत्री थे और यह विषय सीधे उनके मंत्रालय से जुड़ा हुआ था. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रामीण रोजगार योजनाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर दिया. पासवान ने दावा किया कि इसके बाद योजनाओं में सुधार और बेहतर निगरानी की दिशा में कई कदम उठाए गए. उन्होंने इस घटना को मोदी सरकार के गवर्नेंस रिफॉर्म्स और सिस्टम में बदलाव लाने की सोच का उदाहरण बताया.