Jabalpur Cruise Accident: जबलपुर में डैम क्रूज हादसे में 9 मौतों को जिम्मेदार कौन? किसकी लापरवाही ले डूबी

Jabalpur Cruise Accident: मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे को लेकर बड़ा खुलासा. एनडीटीवी पर क्रूज के पायलट महेश पटेल सामने आए और उन्होंने दावा किया कि हादसे से पहले उन्होंने अलर्ट किया था, लेकिन अचानक आई तेज आंधी और ऊंची लहरों के कारण हालात बेकाबू हो गए.
पायलट का कहना है कि यह एक कुदरती आपदा थी और उनकी कोई गलती नहीं थी. उन्होंने यह भी दावा किया कि हादसे से पहले सभी यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहन ली थी. हालांकि हादसे से ठीक पहले के वीडियो और तस्वीरें सुरक्षा तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं.
वीडियो में आप देखेंगे तूफान के बीच डगमगाती क्रूज, यात्रियों की चीख‑पुकार और वो पल, जब आखिरी वक्त में लाइफ जैकेट बांटी जा रही थीं. मौसम विभाग के ओरेंज अलर्ट के बावजूद क्रूज को पानी में उतारने पर भी अब सवाल उठ रहे हैं.
हादसे में 28 लोग बचाए गए, 9 की मौत हो गई. इस त्रासदी के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कदम उठाए हैं. अब जांच के बाद ही साफ होगा कि यह सिर्फ हादसा था या लापरवाही की बड़ी चूक.