जबलपुर के बर्गी डैम में हुए भीषण क्रूज हादसे की पूरी तस्वीर सामने लाने की कोशिश. हादसे में 28 लोग सुरक्षित निकाले गए, 9 लोगों की मौत हो चुकी है और 4 अब भी लापता हैं. इस वीडियो में हम आपको उस जगह पर लेकर चलते हैं, जहां 30 तारीख की शाम यह क्रूज डूबी थी. साथ ही एक दूसरी क्रूज भी दिखाई जा रही है, जो हूबहू उसी डूबी हुई क्रूज जैसी है. इसी से समझने की कोशिश की जा रही है कि क्रूज की संरचना कैसी थी, उसमें क्या‑क्या सुविधाएं थीं और हादसे के संभावित कारण क्या हो सकते हैं. क्रूज के पायलट महेश पटेल ने बताया कि मौसम अचानक बिगड़ा, तेज तूफान और ऊंची लहरों ने नाव को किनारे तक पहुंचने नहीं दिया. उनके मुताबिक इंजिन रूम में पानी भरने लगा, जिसके बाद हालात बेकाबू हो गए.
वीडियो में क्रूज की तकनीकी बनावट, कंट्रोल पैनल, केबिन, लाइफ जैकेट व्यवस्था और सुरक्षा मानकों पर भी चर्चा की गई है. साथ ही पायलट की ट्रेनिंग, अनुभव और उस दिन के फैसलों को लेकर उठ रहे सवालों को भी समझने की कोशिश की गई है. यह वीडियो सिर्फ हादसे की कहानी नहीं, बल्कि उन सवालों की पड़ताल है, जिनके जवाब इस त्रासदी के बाद सामने आना बेहद जरूरी हैं.
बरगी डैम से एनडीटीवी के लिए रिपोर्ट.