भले ही गाड़ियों और फ़सलों को जलाने को दिल्ली में प्रदूषण और स्मॉग के पीछे सबसे बड़ी वजह बताया जाता हो, लेकिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कमी से गाड़ियां हमारी रोज़ की ज़रूरत हैं. ऐसे में दिल्ली में सड़कों पर ड्राइवरों और राइडरों की हालत जानने हमारे ऑटोमोबील एडिटर क्रांति संभव एक अनोखी ड्राइव पर निकले.