US Government Iran War पर Daily $500 Million फूंक रही? Zohran Mamdani का Trump से तीखा सवाल

  • 3:06
  • प्रकाशित: अप्रैल 19, 2026

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर ज़ोहरान ममदानी (Zohran Mamdani) ने अमेरिकी फेडरल सरकार और ट्रम्प प्रशासन (Trump Administration) की प्राथमिकताओं पर एक बहुत बड़ा और तीखा हमला बोला है. मेयर ने सवाल उठाया है कि जो देश हर दिन 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' (Operation Epic Fury) के तहत ईरान और लेबनान युद्ध (Iran and Lebanon war) पर 500 मिलियन डॉलर खर्च कर सकता है, वो अपने नागरिकों के लिए सिटी-रन ग्रोसरी स्टोर (City-run grocery stores) को 'असंभव' क्यों बताता है. एनपीआर (NPR) को दिए एक इंटरव्यू में ममदानी ने बताया कि कैसे साल 2026 की शुरुआत में ही पश्चिम एशिया में 30 बिलियन डॉलर बहा दिए गए, जिसे अमेरिका के हेल्थकेयर और हाउसिंग में लगाया जा सकता था. वहीं सिटी काउंसिल स्पीकर जूली मेनिन (Julie Menin) ने इस ग्रोसरी प्लान को 5 बिलियन डॉलर (5 Billion budget deficit) का बजट घाटा बढ़ाने वाला बताया है. मेयर ने इस युद्ध की बयानबाजी को न्यूयॉर्क सिटी सबवे (NYC subway) में बढ़ रहे हेट क्राइम (Hate crimes) से भी जोड़ा है. इस पूरे राजनीतिक विवाद को विस्तार से समझने के लिए ये वीडियो पूरा देखें. 

संबंधित वीडियो