Iran US Tension: क्या ईरान पर हमला करना चाहिए या नहीं, इस बात पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिकी आर्मी के आला अधिकारियों में फूट पड़ गई है? यह सवाल अमेरिकी मीडिया में खूब उछाला जा रहा है. अब डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार, 23 फरवरी को उन खबरों को गलत बताया जिनमें कहा गया था कि अमेरिका के शीर्ष सैन्य अधिकारी ने उन्हें ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान के खतरे बताए हैं. ट्रंप ने कहा कि अगर युद्ध हुआ तो अमेरिका आसानी से जीत जाएगा.