Lunar Eclipse 2026: 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगा है. पंचांग के अनुसार, यह ग्रहण सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में हो रहा है. ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर हुई, लेकिन भारत में अभी चंद्रमा दिखाई नहीं दे रहा है. भारत में चंद्रमा का उदय शाम करीब 6:26 से 6:32 बजे के बीच होगा और उसी समय ग्रहण का अंतिम चरण चलेगा. देश में चंद्र ग्रहण केवल 15 से 20 मिनट के लिए ही दिखाई देगा.