ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ चल रहे भयंकर युद्ध के बीच एक बड़ा और खौफनाक फैसला लिया है। ईरान ने स्ट्रैट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कुछ जहाजों पर बीस लाख डॉलर यानी करीब अठारह करोड़ अस्सी लाख रुपये का भारी भरकम ट्रांजिट फीस लगा दिया है। ईरान का कहना है कि युद्ध के भारी खर्चों की भरपाई के लिए यह कदम उठाना बेहद जरूरी है। इस फैसले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को अड़तालीस घंटे का कड़ा अल्टीमेटम दिया है और उसके सभी बड़े पावर प्लांट्स को नष्ट करने की खुली धमकी दी है। जवाब में ईरान ने भी इजरायल के पूरे एनर्जी सिस्टम को एक दिन के अंदर तबाह करने की चेतावनी दी है, जिससे मिडिल ईस्ट में भारी तनाव फैल गया है।