Kaali Kaali Ankhein 2 के Starcast से मजेदार बात, Mystery और Suspence का कितना तड़का लगेगा इस बार?

  • 14:48
  • प्रकाशित: नवम्बर 25, 2024

Kaali Kaali Ankhein S2 Starcast: जुनूनी इश्क की कहानी का जिक्र होता है, सबसे पहले क क क क किरन करते डर के शाहरुख खान याद आते हैं। उन्हीं शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' का गाना है, 'ये काली काली आंखें'। इसी शीर्षक से साल 2022 में एक वेब सीरीज आई थी, जिसका दूसरा सीजन अब आ पहुंचा है। कहानी यहां भी जुनूनी इश्क की ही है, जिसमें प्यार, फरेब, एक्शन, इमोशन सारे मसाले मौजूद हैं। बस फर्क ये कि यहां क क क क किरन कहता आशिक नहीं, काली काली आंखों के डोरे में कैद करने वाली प्रेमिका है। क्या इस बार सस्पेंस और एक्शन के साथ रोमांस के तड़के में डूबी है ये सीक्वल, हमने बात की Kaali Kaali Ankhein 2 स्टारकास्ट से