INS Mahendragiri Weapons: मुंबई के मझगांव डॉकयार्ड में नीलगिरी क्लास का चौथा फ्रिगेट 'महेंद्रगिरी' तैयार हो रहा है, जो भारतीय नौसेना की ताकत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। स्टील्थ तकनीक से लैस यह फ्रिगेट आसमान, जमीन और समुद्र के नीचे दुश्मनों का सामना करने में सक्षम है। 75% से अधिक स्वदेशी उपकरणों से निर्मित, यह 149 मीटर लंबा और 6670 टन वजनी फ्रिगेट 28 नॉट की रफ्तार से समुद्र में 45 दिन तक रह सकता है