Indigo Flights Cancelled: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के हज़ारों यात्री बीते कुछ दिनों से गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। अलग-अलग कारणों से आज दोपहर 12 बजे तक 180 उड़ानें रद्द हो चुकी थीं, जबकि सैकड़ों फ्लाइट्स अब भी देरी से चल रही हैं। देशभर के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भारी भीड़ और अफरा-तफरी का माहौल है। कई लोगों को समय पर अपडेट नहीं मिल रहे, कई यात्रियों का सामान चेक-इन हो चुका है लेकिन विमान कब उड़ान भरेगा इसकी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही। इन देरी और रद्दीकरण के कारण यात्रियों की यात्राएँ प्रभावित हो रही हैं और उन्हें काफी असुविधा झेलनी पड़ रही है। इस वीडियो में हम आपको बताएँगे कि हालात इतने बिगड़े क्यों हैं और इंडिगो की सेवाएँ बार-बार क्यों रुक रही हैं।