लखनऊ में दारोगा पर जानलेवा हमला मामले में अब अवैध डेयरियों के खिलाफ यूपी पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गई है. नगर निगम की टीम पुलिस के जवानों के साथ इलाके में पहुंची है और एक्शन शुरू कर दिया है. बता दें कि बीते 16 अगस्त को पुलिस पर हमला हुआ था और इस दौरान एक शख्स दारोगा का गला दबाए नजर आया था. वहीं, एक महिला पुलिस पर लोहे की चेन से हमला करते हुए नजर आई थी.