Millionaires In India: भारत में करोड़पतियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हर आधे घंटे में एक नया करोड़पति बन रहा है। 2017 में जहां 1.6 लाख करोड़पति थे, वहीं 2025 में यह संख्या बढ़कर करीब 8.7 लाख हो गई है। ये अमीर लोग सिर्फ बैंक बैलेंस नहीं बढ़ा रहे, बल्कि रियल एस्टेट, स्टॉक मार्केट, डिजिटल पेमेंट्स, गोल्ड और लक्ज़री ब्रांड्स में मोटा निवेश कर रहे हैं। मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु जैसे शहर करोड़पतियों के हब बन गए हैं। इस वीडियो में सईद सुहैल के साथ जानिए कि आखिर भारत के ये नए अमीर लोग कहां रह रहे हैं, कैसे खर्च करते हैं, और क्या है उनके लाइफस्टाइल का ट्रेंड।