हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया. ऊना जिले के भरवाईं इलाके में तेज रफ्तार कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई और उसमें आग लग गई, जिससे पंजाब के दो श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई.
हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जो किसी फिल्मी स्टंट सीन जैसा लगता है. पहाड़ी सड़क पर दौड़ती कार हवा में उछली और सीधे खाई में जा गिरी. बताया जा रहा है कि टायर फटने के बाद ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया. कार चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की थी.
यह हादसा रफ्तार और पहाड़ी रास्तों पर लापरवाही के खतरे को एक बार फिर उजागर करता है. पूरी जानकारी और वीडियो इस रिपोर्ट में देखें.