हरियाणा के नूंह (Nuh) में धार्मिक शोभा यात्रा निकालने के दौरान दो गुटों के बीच झडप हो गई. उसके बाद जमकर हिंसा हुई. अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस दौरान पुलिस पर पथराव की खबर भी आई. वहीं कुछ इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई है. हालांकि शांति कायम करने की कोशिश जारी है.