CAA और NRC के विरोध में जामिया के शाहीन बाग में 26 दिन से महिलाएं धरने पर बैठी हैं. इन महिलाओं का कहना है कि जब तक सरकार सीएए, एनआरसी वापस नहीं लेती वे यहीं डटी रहेंगी. इसी बीच एनडीटीवी से बातचीत करते हुए गुलशन नाम की महिला का गला रुंध जाता है और आंखों में आंसू आ जाते हैं. वे कहती हैं, ''उनके मां-बाप, दादा-दादी सालों से यहां रहते आए हैं और अब उनसे यहां नागरिक होने का प्रूफ मांगा जा रहा है. ''