अफ्रीका में जाम्बिया के पश्चिमी हिस्से में सोने की खदान ढहने से मृतकों की संख्या बढ़ गई है. मृतकों की संख्या 100 से ज्यादा हो गई है. अब इस हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आ गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मलवा किस तरह से तेज रफ्तार से नीचे आ रहा है और लोगों को अपनी चपेट में ले ले रहा है. मलबे में कई लोगों के लापता होने की खबर है. ये सोने की खदान है सेंट्रल रिपब्लिक अफ्रीकन कंट्री जाम्बिया की जहां पर अचानक से तेजी से मलवा नीचे की तरफ आया और लोगों को अपनी चपेट में लेता गया.