मुजफ्फरपुर मे तेज रफ़्तार बाईक के कहर का एक दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां ग्रामीण इलाके में एक तेज रफ़्तार बाईक ने सड़क किनारे खड़ी एक मासूम बच्ची को जबरदस्त टक्कर मार दी. बाईक सवार ने टक्कर इतनी जोर से मारी कि मासूम बच्ची करीब 20 फीट आगे जाकर गिरी. घटना के बाद बाईक सवार मौके से फरार हो गया, वहीं घटना को देख लोग चीखने चिल्लाने लगे, बच्ची को फिलहाल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वही इस पूरे घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है. बच्ची का इलाज अभी जारी है.