लोग भी यही चाहते हैं कि गठबंधन की सरकार बने: गिरीश महाजन

  • 2:51
  • प्रकाशित: नवम्बर 06, 2019
महाराष्ट्र में सरकार गठन का रास्ता साफ होता नजर नहीं आ रहा है. बीजेपी के साथ गठबंधन में लड़ी शिवसेना 50:50 फार्मूले पर अड़ी हुई है. शिवसेना का कहना है कि राज्य में ढाई मुख्यमंत्री उसका होगा और ढाई साल बीजेपी का. हालांकि बीजेपी ऐसे किसी भी फार्मूले से इंकार कर चुकी है. इसके बाद शिवसेना ने कहा है कि सरकार बनेगी तो इसी फार्मूले पर, वरना नहीं. इस बीच महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रहे गिरीश महाजन ने कहा है कि शिवसेना ही बातचीत को तैयार नहीं है. हम तो पहले दिन से ही उनसे बात करने की कोशिश कर रहे हैं. देखें रिपोर्ट

संबंधित वीडियो