बारिश ऐसी हो रही है कि कई इलाकों में सैलाब जैसे हालात बन गए हैं. जगह-जगह तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है. मॉनसून एक बार फिर पूरे जोर पर है और जुलाई के आखिरी दिन मौसम का मिजाज मिला-जुला रहने वाला है. उत्तर प्रदेश में जहां मौसम सामान्य बना हुआ है, वहीं गुजरात और महाराष्ट्र में बारिश ने जमकर कहर बरपाया है. कई इलाकों में जलभराव, बाढ़ जैसे हालात और जनजीवन पर भारी असर देखने को मिल रहा है.