Bihar में Voting के बाद BJP Candidate Ram Kripal Yadav के काफिले पर Firing | NDTV India

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। बीजेपी नेता रामकृपाल यादव पर फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि पाटिलपुत्र लोकसभा क्षेत्र में उन पर फायरिंग हुई है। फायरिंग कौन किया, क्यों किया, इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई। खबरों की माने तो फायरिंग के दौरान रामकृपाल यादव के एक समर्थक को गोली लगी है। फिलहाल उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं और मामले की जांच कर रही है।

संबंधित वीडियो