पटना के मशहूर Khan Sir की कोचिंग (Khan Global Studies) एक बार फिर बड़े विवाद में घिर गई है. मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड के बाद जब (Bihar Fire Service) ने कोचिंग संस्थानों का फायर सेफ्टी ऑडिट (Fire Safety Audit) किया, तो खान सर के सेंटर पर भयंकर लापरवाही सामने आई. हजारों छात्रों वाले इस सेंटर में सिर्फ एक सीढ़ी है, और कोई भी इमरजेंसी एग्जिट (Emergency Exit) मौजूद नहीं है. विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए कोचिंग को 7 से 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है. इस वीडियो में NDTV इंडिया के सिद्धार्थ प्रकाश (Siddharth Prakash) से जानिए इस पूरे एक्शन की डिटेल और (Patna Coaching Controversy) की इनसाइड स्टोरी.