कोलकाता के करीम्स रेस्तरां में अलग से प्याज की मांग को लेकर खूनी जंग की सीसीटीवी से कुछ और कहानी सामने आई है. पहले तीन युवकों ने आरोप लगाया था कि कोलकाता में पिछले हफ्ते उन पर चाकू और रॉड से हमला किया गया. हालांकि रेस्तरां सीसीटीवी फुटेज जारी दिखाया कि ये युवक गुपचुप तरीके से शराब का सेवन कर रहे थे.