ठंड में दिल्ली के बॉर्डर पर डटे किसान, अलाव जलाकर भगा रहे सर्दी

  • 2:34
  • प्रकाशित: दिसम्बर 15, 2020
दिल्ली-जयुपर हाइवे पर पिछले तीन दिनों से किसान जमे हुए हैं, जिसके चलते जयपुर से दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद है. इस दौरान, राजस्थान से आए एक बुज़ुर्ग किसान सड़क पर नाच रहे हैं. नाचने के बाद किसान जगत सिंह ने कहा कि काहे की सर्दी, कहां सर्दी पड़ रही है. किसान कोहरे और ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर ताप रहे हैं. एक किसान ने कहा कि जब तक हक नहीं मिलता, जमे रहेंगे. किसान जहां बैठे वह जगह राजस्थान के अलवर में आती है.

संबंधित वीडियो