कृषि कानून को लेकर किसानों और केंद्र सरकार के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है. आज किसानों और केंद्र सरकार के बीच दूसरे दौर की बातचीत होगी. किसानों ने अपनी मांगों को लेकर रवैया बेहद सख्त कर दिया है. बुधवार को सिंघु बॉर्डर पर किसान नेताओं की दो बार बैठक हुई. बैठक के बाद उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांगें नहीं मानती है तो उनका आंदोलन जारी रहेगा.