आंदोलन के जरिए देश भर के किसान एकजुट हुए, सबके मुद्दे एक और सोच भी एक : राकेश टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा कि आंदोलन में पूरे देश का किसान एकजुट हुआ. पहले अलग-अलग आंदोलन करते थे, अब संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सब लोग आंदोलन करते हैं. सबके मुद्दे एक हैं, सबकी सोच एक है. भारत सरकार जो कानून लेकर आई है, उसके विरोध में सब लोग एक जगह हैं. मोर्चा कुछ बोल देता है तो पूरे देश में उस पर आंदोलन होने लगता है. यही इस आंदोलन में हासिल किया गया है.

संबंधित वीडियो