आखिर दो साल बाद पाकिस्तान में जासूस होने के आरोप में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव मां और पत्नी से आमने-सामने हुए. बीच में शीशे की दीवार थी और कई कैमरों का पहरा भी. पाक विदेश मंत्रालय में उनकी मां और पत्नी के साथ इस्लामाबाद में भारत के उच्चायुक्त जेपी सिंह साथ में थे, लेकिन कमरे में नहीं थे. वैसे इस मुलाकात से ये तो साफ हुआ कि अब तक कुलभूषण जाधव सही सलामत हैं.