Exit Poll 2026: Assam Election Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल की बात करें तो सारे बीजेपी की हैट्रिक के संकेत दे रहे हैं. हिमंता बिस्वा सरमा दूसरी बार सत्ता में जोरदार वापसी कर सकते हैं. एग्जिट पोल का निचोड़ देखें तो बीजेपी गठबंधन को 92 सीटें मिल सकती हैं, जो पिछली बार से 17 सीटें ज्यादा हो सकती हैं. जबकि कांग्रेस गठबंधन को 28, एआईयूडीएफ को शून्य और अन्य को 6 सीटें मिल सकती हैं. असम में 126 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 64 है. लेकिन एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बीजेपी को 88 से 100 सीटें जीतती दिख रही है. कांग्रेस 24 से 36 सीटों पर ठिठक सकती है. अन्य को सात सीटें मिल सकती हैं.