EV पॉलिसी बनाने वाले खुद भूले... दिल्ली नगर निगम की 70 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें खा रही धूल?- Exclusive

  • 4:05
  • प्रकाशित: जुलाई 01, 2026

दिल्ली के सिविक सेंटर (नगर निगम मुख्यालय) की बेसमेंट पार्किंग से एक बेहद चौंकाने वाली लापरवाही सामने आई है. यहां 50 से 70 से अधिक सरकारी इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EVs) सालों से धूल फांक रही हैं और कबाड़ में तब्दील हो रही हैं. एक तरफ दिल्ली में प्रदूषण कम करने और पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए 'ईवी पॉलिसी' (EV Policy) को जोर-शोर से प्रमोट किया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ करदाताओं (taxpayers) के करोड़ों रुपये प्रशासनिक और नीतिगत खामियों के कारण पार्किंग में सड़ रहे हैं.  निगम के पार्किंग में EV की गाड़ियां क्यों धूल खा रही है. देखिए रवीश रंजन शुक्ला की Exclusive रिपोर्ट…