दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता में एक से बढ़कर एक खूबसूरत पंडाल देखने को मिलते हैं. ऐसे कई पंडाल हैं जो सजावट, मूर्तियों या अपनी अनूठी थीम के लिए पहचान बना चुके हैं. लेकिन खिदिरपुर की संकरी गलियों में लीक से हटकर एक छोटा सा पंडाल सबसे अलग है. जहां त्योहार का असली रंग देखने को मिलता है.