ईरान (Iran) ने इजरायल (Israel) से अपने सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की मौत का बहुत बड़ा बदला (Revenge) लिया है। आईआरजीसी (IRGC) के दावे के मुताबिक ईरान ने सीधे इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Benjamin Netanyahu) के ऑफिस और वायुसेना कमांडर के मुख्यालय (Airforce Headquarters) पर खैबर शेकन बैलिस्टिक मिसाइलों (Ballistic Missiles) से हमला किया है। 28 फरवरी को अमेरिका (USA) और इजरायल के जॉइंट ऑपरेशन में खामेनेई की हत्या हुई थी, जिसके बाद मिडिल ईस्ट (Middle East) में हालात बेकाबू हो गए हैं। इस वीडियो में जानिए कैसे ईरान ने अमेरिका के F-15 फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है और नेतन्याहू फिलहाल कहां हैं।