Donald Trump ने India को कहा 'Hell Hole' फिर U-Turn लेकर PM Modi को बताया Very Good Friend?

  • 3:33
  • प्रकाशित: अप्रैल 23, 2026

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने भारत और चीन को लेकर एक बेहद विवादित और नस्लभेदी वीडियो रीपोस्ट किया है। इस वीडियो में अमेरिकन कमेंटेटर माइकल सैवेज (Michael Savage) ने भारत को 'हेल होल' यानी नर्क का गड्ढा (Hell Hole) बताया है और भारतीयों को 'लैपटॉप वाले गैंगस्टर' (Gangsters with laptops) कहा है। जन्म के आधार पर नागरिकता (Birthright Citizenship) को लेकर किए गए इस रेसिस्ट ग्रांट (Racist Rant) पर जब बवाल मचा तो ट्रंप ने तुरंत यू-टर्न (U-Turn) ले लिया। उन्होंने डैमेज कंट्रोल करते हुए भारत को एक महान देश (Great Country) बताया और कहा कि भारत के शीर्ष नेता उनके बहुत अच्छे दोस्त (Very good friend) हैं। इस वीडियो में जानिए कि आखिर ट्रंप ने ये भड़काऊ वीडियो क्यों शेयर किया, सीएनएन (CNN) का फैक्ट चेक क्या कहता है और भारत के विदेश मंत्रालय (Ministry of External Affairs) ने इस पूरे विवाद पर क्या करारा जवाब दिया है। पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें। 

संबंधित वीडियो