दिल्ली में 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा ( Delhi Tractor Parade Violence) के मामले में दिल्ली पुलिस ने 26 किसान नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है. एफआईआर में किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) और योगेंद्र यादव (Yogendra Yadav) का भी नाम शामिल है. दिल्ली के नांगलोई थाने में दर्ज हुई एफआईआर में डकैती की धारा भी लगाई गई है. साथ ही साथ उन पर आंसू गैस के गोले छीनने का भी आरोप लगाया गया है.