Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश होने से लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम सुहाना होने के साथ ही कई निचले इलाकों और प्रमुख सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। पानी भरने के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है और ट्रैफिक जाम की समस्या देखने को मिल रही है।