इंडिया गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च पर 5 FIR, बढ़ सकती हैं राहुल गांधी की मुश्किलें?

  • 5:23
  • प्रकाशित: अक्टूबर 13, 2026

इंडिया गठबंधन के बाराखंबा रोड पर सोमवार को हुए प्रदर्शन के खिलाफ अब दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 5 एफआईआर दर्ज की हैं. बीएनएसएस की धारा 163 के उल्लंघन पर और बाकी सेक्शन में ये FIR दर्ज की गई है. दो एफआईआर तिलक मार्ग थाने में और एक FIR मंदिर मार्ग थाने में, जबकि एक बाराखंबा थाने में दर्ज की गई है जबकि एक FIR कनॉट प्लेस थाने में दर्ज की गई है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी गई थी, लेकिन उसके बावजूद इंडी ब्लॉक के नेताओं ने प्रदर्शन किया.