Delhi Flood Update: दिल्ली की बाढ़ का गवाह! 150 साल पुराना लोहे का पुल 249 के नाम से क्यों है फेमस?

  • 3:48
  • प्रकाशित: सितम्बर 04, 2025

Delhi Flood Update: यदि आप दिल्ली की प्राचीन और ऐतिहासिक धरोहरों में रुचि रखते हैं, तो आपने यमुना नदी पर बने इस चर्चित और ऐतिहासिक लोहे के पुल के बारे में कई कहानियाँ सुनी होंगी। खासकर बरसात के मौसम में, जब यमुना का जलस्तर बढ़ने लगता है, यह पुल दिल्ली को बाढ़ के खतरे से आगाह करने का काम करता है। दरअसल, यमुना नदी पर बने इस पुल पर जब तक आवाजाही जारी रहती है, तब तक माना जाता है कि यमुना का उफान नियंत्रण में है। लेकिन जब इस पुल पर आवाजाही रोक दी जाती है, तो यह संकेत होता है कि हालात गंभीर हैं। आश्चर्य की बात है कि कई बार यमुना का पानी इस पुल के ऊपर से बहने लगा, फिर भी 150 साल पुराना यह पुल आज तक अडिग खड़ा है। वर्तमान में दिल्ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया है, जिसके कारण इस पुल पर ट्रेनों और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। नायाब इंजीनियरिंग और दिल्ली की ऐतिहासिक धरोहरों में शुमार इस पुल को भारतीय रेलवे "भारत की अमूल्य धरोहर" मानता है। आइए, जानते हैं इसका इतिहास और कहानी। 

संबंधित वीडियो