Delhi NCR Flood: दिल्ली में यमुना नदी के उफान ने भारी तबाही मचाई है। निगमबोध घाट और गीता कॉलोनी जैसे श्मशान घाटों में पानी घुसने से अंतिम संस्कार तक प्रभावित हो रहे हैं। यमुना का जलस्तर भले ही 5 सितंबर 2025 की सुबह 10 बजे के बाद से थोड़ा कम हुआ हो, लेकिन यह अभी भी खतरे के निशान (205.33 मीटर) से काफी ऊपर है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी और खाने की भारी कमी हो रही है, जिसके कारण यमुना बाजार, मजनू का टीला, और गीता कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में लोग पानी और भोजन के लिए आपस में झगड़ रहे हैं।