कोरोना ने हमसे कई अपनों को छीन लिया: पीएम मोदी

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों के बारे में बात करते हुए शुक्रवार को बेहद भावुक नजर आए. उन्‍होंने कहा, 'इस वायरस ने हमसे कई प्रियजनों को छीन लिया है. मैं उन्‍हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उन परिवारों के प्रति संवेदना व्‍यक्‍त करता हूं जिन्‍होंने अपने परिजनों को खोया है.' यह कहते हुए पीएम की आवाज रुंध गई. पीएम अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के डॉक्‍टरों और फ्रंटलाइन वर्कस से वीडियो कॉन्‍फ्रेंस के जरिये रूबरू हुए थे. उन्‍होंने डॉक्‍टर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को उनके सेवाभाव के लिए धन्‍यवाद दिया.

संबंधित वीडियो