बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने राहुल-अखिलेश को शहजादे बताते हुए कहा कि ये दोनों यूपी को लूटने आए हैं. अमित शाह ने शुक्रवार को मेरठ में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्हें वहां पदयात्रा भी करनी थी मगर एक स्थानीय व्यापारी की हत्या के बाद पुलिस की सलाह पर उन्होंने रोड शो किया और व्यापारी के घर भी गए.