दिल्ली में दाल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

  • 3:34
  • प्रकाशित: अक्टूबर 23, 2015
दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस ने दाल की बढ़ती कीमतों पर प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई का पुतला भी फूंका। राज्य और केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेस ने यह प्रदर्शन किया। पिछले काफी समय से दाल की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है। इधर शुक्रवार को ही वित्त मंत्रियों के साथ बैठक में दाल आयातकों ने कहा है कि उन्हें स्टॉक रखने की तय सीमा में छूट दी जाए। दाल आयातकों ने कहा कि वे हर दिन सरकार को 135 रुपये प्रति किलो की कीमत से दाल देंगे।

संबंधित वीडियो