सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) की सचिव प्रज्ञा बघेल और सदस्य मोनिका गुसाईं महिला वकीलों की समस्याओं जैसे वर्कप्लेस की चुनौतियां, वर्क-लाइफ बैलेंस जैसे मुद्दों के लिए आवाज उठा रही हैं. इसके लिए वे राष्ट्रीय अभियान चला रही हैं, जिसमें महिला वकीलों को एक फॉर्म के जरिए अपनी समस्याओं और समाधान को बताने की बात कही है. ये फॉर्म चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया के सामने पेश किया जाएगा. देखिए सीनियर एडिटर आशीष कुमार भार्गव की SCBA की महिला वकीलों से खास बातचीत