LPG Cylinder Price Hike: 1 महीने में तीसरी बार बढ़ा कमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम

  • 2:22
  • प्रकाशित: अप्रैल 01, 2026

1. कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा
पश्चिम एशिया में जंग के बीच 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹195 तक महंगा हो गया है।

2. दिल्ली में नई कीमत
दिल्ली में अब 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹2,078.50 में मिलेगा।

3. एक महीने में तीसरी बढ़ोतरी
यह एक महीने में तीसरी बार है जब कमर्शियल LPG के दाम बढ़ाए गए हैं।

4. घरेलू LPG की कीमत स्थिर
राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

5. होटल और ढाबों पर सीधा असर
कमर्शियल सिलेंडर महंगे होने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबारियों पर दबाव बढ़ेगा।

6. खाने-पीने की चीजें हो सकती हैं महंगी
कारोबारियों पर बढ़ते खर्च का असर आम उपभोक्ताओं तक पहुंचेगा, बाहर खाना महंगा हो सकता है।

7. ईरान संकट से तेल बाजार प्रभावित
ईरान संकट के चलते अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में करीब 50% तक उछाल बताया जा रहा है।

8. मार्च में भी बढ़े थे दाम
7 मार्च को भी कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹104 महंगा किया गया था।

9. कमर्शियल LPG सप्लाई में कटौती
सरकार की ओर से पहले ही करीब 20% कमर्शियल LPG सप्लाई में कटौती का फैसला लिया गया था।

10. घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत
पिछले महीने ₹60 की बढ़ोतरी के बाद अब घरेलू उपभोक्ताओं को महंगाई से कुछ राहत दी गई है।
 

संबंधित वीडियो