कोलंबिया में कुदरत ने जमकर कहर बरपाया है. पश्चिमी कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया. झटके इतने तेज थे कि लोग जहां खड़े थे, वहीं हिल गए और कई इमारतें भी डगमगा उठीं. भूकंप के कारण कई इलाकों में भारी तबाही हुई है. अब तक 132 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 570 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं.