दिल्ली पुलिस के कंट्रोल रूम से जो तस्वीरें सामने आ रही हैं, वे सुरक्षा व्यवस्था की व्यापक तैयारियों को दिखाती हैं. ये सीसीटीवी फुटेज की तस्वीरें हैं, जिनसे स्पष्ट है कि इलाके के चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जा रही है. करीब 6,500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जबकि 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. वाहनों की आवाजाही सुचारू बनी रहे, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं और चेकिंग भी कड़ाई से की जा रही है. दिल्ली के विभिन्न इलाकों से सामने आ रही तस्वीरों में फिलहाल हालात सामान्य नजर आ रहे हैं. कहीं भी भगदड़, तनाव या बड़ी भीड़ देखने को नहीं मिल रही है. देर रात ही कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी और कंट्रोल रूम की टीम लगातार कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए है.