राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी को लेकर हुए विवाद के बाद अब मंदिर के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति प्रक्रिया तेज कर दी गई है. सीईओ पद के लिए आवेदन 18 जुलाई तक किए जा सकेंगे. तीन सदस्यीय चयन समिति ने इस पद के लिए योग्यता और मानदंड तय कर दिए हैं. सीईओ पद के उम्मीदवार का हिंदू धर्म का अनुयायी होना आवश्यक होगा. साथ ही, उसे किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक (Graduate) होना चाहिए. प्रशासन या वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में कम से कम 20 वर्षों का अनुभव अनिवार्य रखा गया है. सीईओ की नियुक्ति तीन वर्ष के कार्यकाल के लिए होगी. चयनित अधिकारी को वेतन, आवास और अन्य सुविधाएं मंदिर ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी. नियुक्त व्यक्ति पूरी तरह से ट्रस्ट के प्रति जवाबदेह होगा. इच्छुक उम्मीदवार अपने आवेदन ईमेल के माध्यम से भेज सकेंगे.